Ghibli trend:जिस “घिबली” ट्रेंड के हुए लाखो दीवाने, आओ जाने कहां से हुई उसकी उत्पत्ति-इतिहास जानकर होश उड़ जाएंगे

जिस Ghibli Trend के हुए लाखो दीवाने, आओ जाने कहां से हुई उसकी उत्पत्ति-इतिहास जानकर होश उड़ जाएंगे 

घिबली आर्ट स्टूडियो की शुरुआत 1985 में जापान के दो मशहूर एनिमेटर, हयाओ मियाज़ाकी और इसाओ ताकाहाटा ने की थी। इन दोनों के काम या कला के बारे में सोचने की तरीका ने घिबली कला को जन्म दिया।घिबली स्टूडियो का पहला फिल्म “ Laputa: Castle in the Sky ” था, वो सफर आज भी जारी है 

मियाज़ाकी की कहानियाँ अक्सर प्रकृति, बचपन की खुशियाँ, और सामाजिक मुद्दों को दर्शाती हैं। अपने एनीमेशन की कला को ऐसे इस्तमाल किया है जिसमें हर किरदार और हर सीन में कुछ ना कुछ गड़बड़ होता है

 

Ghibli Art Style: 

घिबली की कला शैली अपने आप में अलग है। ये आर्ट 100 प्रतिशत सही तो नहीं, लेकिन इतना अर्थपूर्ण और भावनात्मक रूप से समृद्ध है कि हर दर्शक इस दुनिया में अपने आप खो सकता है। कुछ खास बातें जो घिबली के कला को अलग बनाती हैं, वो आगे जाने.. 

(1) विवरण और प्रकृतिवाद: घिबली फिल्मों में हर एक चीज़ को इतनी बारीकियां के साथ दिखाया जाता है, चाहे वो एक प्यारा सा लैंडस्केप हो, या फिर किसी भी किरदार का चेहरा। नेचर का रोल घिबली फिल्मों में सबसे खास होता है। काई बार, ये फिल्में नेचर और इंसान के बीच के रिश्तों को बहुत अच्छे से दिखाती हैं। 

(2)यथार्थवादी एनीमेशन: घिबली का एनीमेशन/ स्टाइल सॉफ्ट और मन को सुकून देने वाला होता है, जो उनकी फिल्मों को एक नेचुरल फील और ग्रेस देता है। जब आप घिबली फिल्म को देखते हैं तो आपको ऐसा लगता है कि जो कुछ हो रहा है, वो असली जिंदगी में हो रहा है 

(3)चरित्र डिजाइन: घिबली के किरदारों का डिज़ाइन भी उनकी फिल्म के हिसाब से उपयुक्त होता है जो और भी आकर्षक होता है। इनके किरदार अक्सर युवा, मासूम और प्राकृतिक दिखते हैं। मियाज़ाकी का स्टाइल खास तौर पर उनकी फिल्म के किरदारों के चेहरे पर दिखाई देता है। 

(4)रंग का प्रयोग: घिबली फिल्मों में रंगों का इस्तेमाल भी बहुत सोच समझ कर किया जाता है। हर सीन के लिए एक अलग रंग का टोन सेट किया जाता है, जो हमारे सीन के मूड को परफेक्ट बनाता है। ये रंगो का इस्तेमाल भी दर्शक को भावनात्मक अनुभव देता है। 

घिबली की कुछ खास फिल्में:-  

(1)My Neighbor Totoro (1988) 

(2) Spirited Away (2001) 

(3) Princess Mononoke (1997) 

(4) Howl’s Moving Castle (2004) 

घिबली और उसका फ्यूचर:स्टूडियो घिबली ने अपने आर्ट डिज़ाइन से कभी भी समझौता नहीं किया। हर नई फिल्म के साथ, उन्हें अपनी कलात्मक सीमाओं का विस्तार किया है। 

 

अंतिम विचार:घिबली का आर्ट सिर्फ एक विजुअल एक्सपीरियंस नहीं, बल्कि एक इमोशनल टच है। ये फ़िल्में हमें अपने आप को जानने, अपनी दुनिया को बेहतर बनाने और अपने सपनों को सच करने की याद दिलाती हैं। घिबली का जादू कभी ख़त्म नहीं होगा, क्योंकि उनका आर्ट सिर्फ एक फिल्म तक सीमित नहीं, बल्कि हर दिल तक पहुंचने की कोशिश करता है। 

क्या आपकी कोई पसंदीदा घिबली फिल्म है? कमेंट करके हमें जरूर बताएं। 

इस पोस्ट के माध्यम से कुछ जानकारी देने की कोशिश की पोस्ट पढ़ने के लिए आप सभी को धन्यवाद। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment